रांची, मार्च 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास जनसरोकार के मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए वे हर छोटी-बड़ी घटना को हिंदू आस्था से जोड़कर राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा नेता जिस मामले की बात कर रहे, उसमें तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है और दो गृह रक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई। रजरप्पा की घटना दुर्भाग्यपूर्ण हो सकती है, लेकिन इसे हिंदू विरोध का रंग देना सरासर गलत है। इस मामले में जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य केवल भीड़ को नियंत्रित करना और व्यवस्था बनाए रखना होता है। अगर कहीं किसी पुलिसकर्...