रजरप्पा क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का भव्य समापन
रामगढ़, जुलाई 2 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में 'स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। 16 जून से 30 जून तक चले इस पखवाड़े के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता व सहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीसीएल रजरप्पा में आयोजित सम्मान सह समापन समारोह में सीसीएल रजरप्पा के महाप्रबंधक शम्भू कुमार सिन्हा, स्टाफ अधिकारी रामानुज प्रसाद, क्षेत्रीय प्रशिक्षण अधिकारी ओपी प्रभाकर तथा क्षेत्रीय नोडल अधिकारी आशीष झा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस दौरान समारोह में रजरप्पा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, एपेक्स पब्लिक स्कूल मारंगमरचा के छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.