रजबहे से छह घंटे बाद बरामद हुआ राज मिस्त्री का शव
कानपुर, मई 16 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के पचगवां गांव के पास शुक्रवार देर शाम को घाटमपुर रजबहे में नहाने गए राजमिस्त्री का शव पुलिस व गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात मिल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रनियां के किशरवल गांव के रहने वाले पैंतीस साल के विपिन कश्यप पुत्र रामकिशोर राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे घर से पचगवां के प्रभु पाल के निर्माणाधीन मकान में काम करने को निकला था। उसके साथ गांव का ही मज़दूर गोलू भी गया था। विपिन के ताऊ नंदकिशोर ने बताया कि शाम को काम खत्म करके जब वह घर आ रहा था। यह भी पढ़ें- नहाते समय रजबहे में डूबा राज मिस्त्री,पुलिस तलाश में जुटी रास्ते में रजबहे में नहाने लगा। उसी दौरान वह डूब गया। मजदूर गोलू ने उसको बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह असफल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.