कानपुर, मई 14 -- कानपुर देहात। जायद फसलों की सिचाई के लिए भटक रहे किसानों को सिचाई विभाग ने राहत दी। बीती रात घाटमपुर रेउना रजबहे में पानी छोड़े जाने के बाद किसानों ने रजबहे की पटरी पर ही पंपिग सेट रखकर मूंग,उड़द सहित सब्जी फसलों की सिचाई शुरु कर दी। बीते एक पखवाड़े से रजबहे में पानी नहीं होने से किसान निजी खर्च के जरिए फसलों की सिचाई कर फसल बचाने की कवायद कर रहे थे। यह भी पढ़ें- ज नहरों में पानी नहीं, किसानों की बढ़ी चिंता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...