अमरोहा, जनवरी 21 -- अमरोहा, संवाददाता। रजबपुर क्षेत्र में पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रही युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध पर आरोपी थप्पड़ जड़कर भाग गया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। 17 जनवरी की सुबह करीब छह बजे की घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाली एक युवती पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है। वह अन्य युवतियों के साथ दौड़ लगा रही थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव का ही रहने वाला युवक पिंटू वहां आ गया तथा उसने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवतियों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी पिंटू ने उनके साथ मारपीट की, खींचतान में युवती के कपड़े भी फट गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने घटना वाले दिन ही थाने में तहरीर दी लेकिन पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.