रजबपुर में अवैध खनन का वीडियो वायरल
अमरोहा, मई 16 -- रजबपुर क्षेत्र में अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। वायरल एक वीडियो ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर सड़क पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। यह ट्रैक्टर नेशनल हाईवे के पास से गुजरते हुए भी देखे गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार रात में लगातार ट्रैक्टरों की आवाजाही जारी थी। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक अवैध खनन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले में एसएसआई नरेश पाल राणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, वीडियो की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.