रजपुरा-बहजोई रोड पर धू-धू कर जला मच्छर क्वाइल से भरा ट्रक
संभल, जून 10 -- बहजोई-रजपुरा रोड पर गांव टिकटा के पास बुधवार को मच्छर भगाने वाली क्वाइल से भरे एक ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया और सड़क पर अफरातफरी मच गई। इस बीच टक का चालक व क्लीनर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बुधवार को दोपहर तीन बजे करीब बहजोई-रजपुरा रोड पर गांव टिकटा के निकट से गुजर रहे ट्रक के केबिन से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने वाहन रोककर तुरंत नीचे छलांग लगा दी, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक ट्रक का केबिन और उसमें रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था। कार्यवाहक प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.