धनबाद, जून 6 -- कुमारधुबी, प्रतिनिधि। जिला पुलिस प्रशासन की ओर से रजनी देवी को जेल भेजे जाने के विरोध में शुक्रवार की शाम को आजसू पार्टी ने कुमारधुबी में मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

अन्यायपूर्ण कार्रवाई का विरोध वक्ताओं ने कहा कि रजनी देवी को जिस प्रकार जेल भेजा गया है, उससे आम लोगों में आक्रोश है। आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा एकतरफा कार्रवाई की गई है, जिसे पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

राजनी देवी की रिहाई की मांग कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात रखना सभी नागरिक को अधिकार है, लेकिन प्रशासन विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। रजनी देवी की अविलंब रिहाई करने की मांग की गई।

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ अन्यायपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन की चेता...