साहिबगंज, जनवरी 16 -- साहिबगंज। रजनीश कुमार जिले के नये उत्पाद अधीक्षक होंगे। इससे पहले वे रांची में पदस्थापित थे। निवर्तमान उत्पाद अधीक्षक जितेंद्र कुमार का पाकुड़ में इसी पद पर स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इधर,नये उत्पाद अधीक्षक राजनीश कुमार ने इस संवाददाता को दूरभाष पर बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर सोमवार को यहां अपना पदभार संभाल लेंगे। यहां पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक प्रवीण कुमार राणा को प्रोन्नति देते हुए गोड्डा जिला का उत्पाद अधीक्षक बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.