सीवान, मार्च 20 -- बड़हरिया। प्रखंड के लालगढ़ हरिहरपुर के शिक्षक शंभूनाथ यादव और शिक्षिका विनीता देवी के पुत्र रजनीश कुमार ने माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पीएचडी स्कॉलर के पद पर चयन प्राप्त किया है। शिक्षक चाचा संतोष यादव ने बताया कि रजनीश कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से एक मिसाल कायम की है। रजनीश ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, भाई हर्षवर्धन, बहन अनामिका कुमारी परिवार के अन्य सदस्यों एवं अपने गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजीव पांडेय, शिक्षक संतोष कुमार, पारसनाथ सिंह एवं कलीम अहमद, जितेंद्र कुमार,श्यामदेव यादव, सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.