लखनऊ, मार्च 28 -- साउथ सिटी और रजनीखंड के बीच रेलवे लाइन पर दो लेन का रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी गई है। उतरेठिया रेलवे स्टेशन के पास आरओबी के लिए 157 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने निर्माण स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है। डॉ. राजेश्वर इसको लेकर लंबे समय से प्रयासरत थे। डॉ. सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस महत्वपूर्ण विकास कार्य को मंजूरी मिलने से रायबरेली रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा तथा सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में एसजीपीजीआई एवं तेलीबाग के आसपास स्थित सैकड़ों कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि कर्नल सत्येंद्र सिंह जी एवं क्षेत्रवासी लंबे समय से आरओबी बनाए जाने की मांग कर रहे थे। इसे अब स्वीकृति मिलना जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.