गढ़वा, मई 30 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित बुका अमोला की रजदहवा नदी का अस्तित्व अतिक्रमण की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। नदी की जमीन पर खुलेआम मिट्टी भराई कर घर निर्माण की तैयारी की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस कार्रवाई करता नहीं दिख रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की उदासीनता के कारण भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। दिनदहाड़े नदी क्षेत्र में मिट्टी भराई कर अतिक्रमण किया जा रहा है। उससे नदी का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड और अंचल कार्यालय के इतने नजदीक अगर नदी की जमीन सुरक्षित नहीं है तो दूरस्थ क्षेत्रों में सरकारी भूमि और जलस्रोतों की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रजदहवा नदी बरसा...