मथुरा, मार्च 19 -- क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेनुपट्टी के प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र रजत सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी नेनुकला का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। रजत ने नवोदय प्रवेश परीक्षा 2026 में 50वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गोवर्धन खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह तंवर ने छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्राम प्रधान डॉ. देवेंद्र प्रधान ने कहा कि विद्यालय के विकास हेतु कई कार्य कराए गए हैं। प्रधानाध्यापिका गीता एम सिंह ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। शिक्षक संकुल विनोद चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के निदेशक जगदीश कुंतल, शिक्षक दीपक कुमार, प्रमोद कुमार, शोभा कुमारी, नीति कुमारी, एसएमसी अध्यक्ष मुकेश कुशवाह, म...