नई दिल्ली, जून 1 -- इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की ट्रॉफी उठाने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी ने 17 साल इंतजार किया था। 18वें साल में जाकर आरसीबी को आईपीएल की पहली ट्रॉफी नसीब हुई थी, लेकिन अब वही टीम लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने में सफल हुई है। 2025 के बाद 2026 में भी विराट कोहली की टीम चैंपियन बनी है और इस तरह एक नया कीर्तिमान स्थापित हो गया है। आरसीबी टीम और टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने उस उपलब्धि को हासिल कर लिया है, जो अभी तक रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के नाम दर्ज था। दरअसल, आरसीबी लगातार दो आईपीएल टाइटल जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में लगातार दो खिताब जीते थे, जबकि मुंबई इंडियंस ने 2019 और 2020 में इस ट्रॉफी पर कब्जा किया था। अब आरसीबी ने 2025 और...