नई दिल्ली, मई 22 -- आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 39 गेंद में 56 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 6 चौके और एक छक्का लगाया और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 143.59 का रहा। यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा बार पचासा खाने वालेहैदराबाद में एक छक्के के साथ पाटीदार ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में कप्तान पाटीदार ने एक गगनचुंबी छक्के के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार अब आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पारियों के लिहाज से...