नई दिल्ली, मई 27 -- आईपीएल 2026 के क्वालीफायर वन में मंगलवार को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने एक खास उपलब्धि अपने नाम हासिल की है। उन्होंने धर्मशाला में खेले गए अहम मुकाबले में 29 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के जड़े थे। इन 9 छक्कों के साथ रजत पाटीदार टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 200 छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। यह भी पढ़ें- LIVE: वेंटिलेटर पर सनराइजर्स हैदराबाद, 9 विकेट आउट, अब जीत की दहलीज पर राजस्थानरजत पाटीदार ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड, तिलक वर्मा भी पीछे छूटे रजत पाटीदार ने अपने टी-20 करियर में सिर्फ 105 पारियों में 200 छक्के पूरे कर लिए हैं और वे सबसे तेज 200 छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्...