नई दिल्ली, अगस्त 1 -- भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार इस महीने के अंत में बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में मध्य क्षेत्र टीम की कप्तानी करेंगे। भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। पाटीदार की अगुआई में हाल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दो बार आईपीएल खिताब जीता था। ऑफ स्पिनर सारांश जैन को भी टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनके घरेलू सत्र के शुरुआती मुकाबलों में खेलने की संभावना नहीं है क्योंकि वह श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। यह भी पढ़ें- सचिन नंबर-1, कोहली-गांगुली टॉप-10 में; IND vs SL टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन सारांश जैन के गॉल में अपना टेस्ट पदार्पण करने की संभावना है क्योंकि ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट से बाह...