नई दिल्ली, मार्च 25 -- आईपीएल 2025 की विजेता आरसीबी बिक गई है। इस फ्रेंचाइजी को आदित्य बिरला ग्रुप की अगुआई वाली एक कंसोर्टियम ने 1.78 अरब डॉलर यानी करीब 1660 करोड़ रुपये में खरीदा है। 2008 में आईपीएल की शुरुआत के वक्त विजय माल्या ने आरसीबी को 11.16 करोड़ डॉलर यानी करीब 464 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस तरह फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन 2008 से अब तक 1495 प्रतिशत बढ़ गई है। आदित्य विरला ग्रुप के डायरेक्टर आर्यमान विक्रम बिरला अब आरसीबी के नए चेयमैन होंगे। बिरला खुद एक क्रिकेटर रह चुके हैं और दिलचस्प बात ये है कि वह कभी आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के स्क्वाड का भी हिस्सा रहे थे। आर्यमान विक्रम बिरला भारत के मशहूर उद्योगपति परिवार बिरला से आते हैं। उनका जन्म 9 जुलाई 1997 को हुआ था और वह आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला के बेटे हैं...