नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के कैच को लेकर मैदान पर खूब ड्रामा देखने को मिला। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान रजत शानदार लय में नजर आ रहे थे। लेकिन आठवें ओवर में कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि बेंगलुरु का खेमा कैच आउट से संतुष्ट नहीं था और फील्ड अंपायर से बहस के बाद मैदान के बाहर विराट कोहली और टीम के कोच एंडी फ्लावर मैच आधिकारी से काफी लंबी बातचीत करते हुए नजर आए। बेंगलुरु के मुताबिक जेसन होल्डर ने क्लीन कैच नहीं लिया और गेंद जमीन को छू रही थी।कोहली और फ्लावर ने अंपायर से की बात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी के आठवें ओवर की चौथी गेंद पर रजत पाटीदार ने पुल शॉट लगाया। हालांकि गेंद बाउंड्री पार नहीं कर सकी। डीप बैकवर्ड स्कैवयर लेग की तरफ जा रही गेंद को जेसन होल्डर ने पकड़ा। इस दौरान होल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.