गिरडीह, नवम्बर 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य गठन के 25वें गौरवशाली स्थापना दिवस को रजत पर्व के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रजत पर्व को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी विद्यालय से सिरसिया ब्लॉक होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। इस दौरान छात्र झारखंड की एकता एवं गौरवशाली इतिहास एवं समृद्ध परंपरा से ओत-प्रोत नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर वाद-विवाद, भाषण एवं नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में झारखंडी सांस्कृतिक चेतना और गौरवशाली परंपरा को जीवंत किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.