बागपत, अगस्त 30 -- कजाकिस्तान में चल रही 16वीं जूनियर एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटे आरिफपुर खेड़ी निवासी विजय तोमर को एसपी ने सम्मानित किया। विजय तोमर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक जीता है। तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर पुरुष टीम स्पर्धा में कपिल, एंथोनी जोनाथन के साथ 1800 में से 1723 अंक प्राप्त कर रजत पदक जीता। कोच फारूख अली के साथ पहुंचे विजय को एसपी सूरज कुमार राय ने सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.