शामली, अप्रैल 9 -- शामली। क्रीड़ा भारती एवं शामली राइफल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शहर के एमएस फार्म में आयोजित आठवीं रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चौंपियनशिप का उद्घाटन समारोह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एएसपी सुमित शुक्ला ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक चेतना को भी जागृत करते हैं। खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है और टीम भावना के माध्यम से सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और समर्पण के साथ खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता के पहले दिन शामली, मेरठ, पानीपत और बुलंदशहर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एयर पिस्टल आईएसएसएफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.