सिमडेगा, अगस्त 26 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। महाराष्ट्र के पुणे में 13 से 23 अगस्त तक आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली झारखंड टीम का बुधवार को सिमडेगा में स्वागत किया गया। सभी खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों ने टीम की खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।

टीम का सम्मान स्टेडियम पहुंचने पर खिलाड़ियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद पारंपरिक तरीके से हाथ धुलाकर, तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर खिलाड़ियों को पदक जीतने की बधाई दी गई। झारखंड टीम में सिमडेगा की रीना कुल्लू, अनीशा कुल्लू, एस्टर होरो, सोनाली तिर्की, अनुप्रिया सोरेंग और जमुना कुमारी शामिल थीं।

टीम प्रबंधक का वक्तव्य टीम मैनेजर सह एनआईएस हॉकी कोच दिव्या ...