वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। भारतीय गोरखा परिसंघ के 25वें स्थापना दिवस रजत जयंती के रूप में रामनगर में मनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश जोशी ने संस्थान के उद्देश्य के बारे में बताया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पदम सिंह राना, झलक बहादुर थापा, राधिका भट्टराई ने भी विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह थापा ने किया। संचालन सचिव दिल बहादुर थापा ने किया। थकिंद्र राना, पोहर सिंह थापा, गायत्री देवी उपाध्याय, लक्ष्मी देवी, गुड़िया राना, संगम थापा, सूर्य थापा, कुल प्रसाद थापा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...