गढ़वा, नवम्बर 15 -- केतार, प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह पर झारखंड राज्य बनाने के लिए प्रखंड के विभिन्न गांवों से झारखंड आंदोलन की लड़ाई में शामिल रहे लोगों को शनिवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ प्रशांत कुमार, प्रमुख चंद्रावती देवी और थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने सभी को शॉल देकर उन्हें सम्मानित किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि अलग झारखंड राज्य बनाने के लिए यहां के लोगों ने काफी लंबे समय तक लड़ाई लड़ी। उसके बाद 15 नवंबर दो हजार को झारखंड अलग राज्य बना। इस वर्ष झारखंड राज्य स्थापना का रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनाने की लड़ाई में भाग लेने वाले लोगों को आज सम्मानित कर उन्हें खुशी हो रही है कि इन सभी लोगों ने जो अलग राज्य बनाने का सपना देखा था वह साकार हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.