रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर मैराथन दौड़ का आयोजन
सिमडेगा, अप्रैल 30 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला स्थापना की रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर हैरिटेज सेंटर-सह-म्यूजियम परिसर के मेन गेट से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीसी दीपांकर चौधरी, डीएफओ शशांक शेखर सिंह एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे। मैराथन की शुरुआत हैरिटेज सेंटर से हुई, जो मुख्य मार्ग, नीचे बाजार, भट्टीटोली, कॉलेज मोड़ एवं बाजारडांढ़ होते हुए आगे बढ़ी। महिला वर्ग की दौड़ का समापन अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से होते हुए सदर प्रखंड के पास किया गया, जबकि पुरुष वर्ग की दौड़ जेल मोड़ उत्कृष्ट विद्यालय से सामटोली होते हुए सदर प्रखंड तक आयोजित हुई। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.