गिरडीह, नवम्बर 15 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। छोटकी खरगडीहा पंचायत सचिवालय में जेएसएलपीएस द्वारा रजत जयंती के मौके पर शुक्रवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। आत्मनिर्भर झारखंड सशक्त महिलाएं समृद्ध गांव के तहत आयोजित इस समारोह में ग्राम संगठन की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके पूर्व बेंगाबाद बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि शिवपूजन राम, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव, स्थानीय मुखिया सुनीता देवी, महेंद्र प्रसाद वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। मौके पर राज्य के गौरवपूर्ण 25 वां स्थापना दिवस को लेकर कई तरह के कार्यक्रम भी हुए। सखी मंडल द्वारा स्वागत गान एवं बूके और अंग वस्त्र देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। संगठन से लखपति बनी दीदियां : बेंगाबाद बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू ने कहा कि ग्राम सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.