वाराणसी, जनवरी 10 -- रोहनिया। युवा मंडल गठन के 21 वर्ष पूरे होने पर धनपालपुर पंचायत भवन पर राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देश में सोमवार को धनपालपुर पंचायत भवन पर राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। महेश प्रसाद मौर्य ने बताया कि इस वर्ष हमारा युवा मंडल राष्ट्रीय युवा दिवस को रजत जयंती के रूप मे मनाएगा। इस दौरान खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...