शाहजहांपुर, मार्च 18 -- शासन ने नगर पंचायत बोर्ड में तीन सदस्यों को नामित किया है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष रजत शर्मा, मोहल्ला कायस्थान के रवि त्रिपाठी और मोहल्ला आतिशबाजान के राम निवास को नगर पंचायत का नामित सदस्य मनोनीत किया गया है। नगर विकास विभाग द्वारा नामित सदस्यों की सूची जारी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...