लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ। इंदिरानगर निवासी कृतिका चौधरी ने अपने दूसरे प्रयास में डिप्टी कलेक्टर पद पर 30वां स्थान प्राप्त किया है। इस पर रजक समाज ने खुशी जाहिर की है। समाज के पदाधिकारियों ने रविवार को कृत्रिका के घर जाकर सम्मान किया। समाज के वरिष्ठ सदस्य दिनेश कुमार कनौजिया ने कृतिका चौधरी को बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर हरीश, मनोज चौधरी, अजय कनौजिया, राम कुमार, अशोक व रामशंकर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...