रजक टोला में सड़क, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव
बोकारो, जून 30 -- पेटरवार, रुस्तम अंसारी। पेटरवार प्रखंड की दारिद पंचायत स्थित रजक टोला आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। लगभग 75 हरिजन परिवारों और करीब 400 की आबादी वाले इस टोले में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। रजक टोला की सबसे बड़ी समस्या आवागमन की है। टोले को राष्ट्रीय राजमार्ग-23 से जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क ही लोगों के आने-जाने का एकमात्र सहारा है। बरसात के दिनों में यह सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से पक्की सड़क की मांग की जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.