कोलंबो, फरवरी 26 -- न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में अपनी टीम की श्रीलंका पर 61 रन से जीत के बाद अपने कप्तान मिचेल सैंटनर की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अपने साथी खिलाड़ियों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह हैं और उन्हें दमदार महसूस कराने का तरीका ढूंढ लेते हैं। रविंद्र ने इस मैच में 32 रन बनाए और 19 रन देकर चार विकेट भी लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। कप्तान सैंटनर की 26 गेंदों पर खेली गई 47 रन की पारी से न्यूजीलैंड 84 रन पर छह विकेट गंवाने के बावजूद सात विकेट पर 168 रन बनाने में सफल रहा। इसके जवाब में श्रीलंका आठ विकेट पर 107 रन ही बना सका।'10 फीट लंबा और बुलेटप्रूफ महसूस कराते हैं' रविंद्र ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''हम सभी जानते हैं कि सैंटनर कितने शांत स्वभाव के ...