बरेली, सितम्बर 26 -- बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष रचना सक्सेना को मनोनीत किया गया है। प्रदेश संगठन की ओर से उन्हें मनोनयन पत्र देकर नवीन दायित्व सौंपा गया। रचना सक्सेना ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह नए दायित्व का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...