रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देगी सोसाइटी
बागेश्वर, जून 25 -- देवेंद्र, गरुड़। सिविल सोसाइटी की बैठक में विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि सहयोगियों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिविल सोसाइटी के निवर्तमान अध्यक्ष एडवोकेट डीके जोशी ने कहा कि सार्वजनिक पुस्तकालय व सिविल सोसाइटी की स्थापना से ही सहयोग करने वाले वालों को शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोसाइटी रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देगी। अध्ययन करने वाले मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.