रांची, मार्च 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक, बीआईटी मेसरा में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव यूनिफेस्टो-26 की शुरुआत शुक्रवार को हुई। पहले दिन विभिन्न रचनात्मक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने ड्राइंग, रंगोली, मेहंदी, भाषण, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक और रंग-बिरंगे डिजाइन प्रस्तुत किए। वहीं, ड्राइंग प्रतियोगिता में कला और कल्पना का सुंदर समन्वय देखने को मिला। साहित्यिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत भाषण व निबंध लेखन में विद्यार्थियों ने सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। संस्थान की निदेशक प्रो डॉ विजया लक्ष्मी ने प्रतिभागियों की सराहना करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.