भदोही, मई 12 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को नवाचार परिषद की ओर से विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस पर कार्यक्रम किया गया। इस दौरान छात्राओं के सर्वांगीण विकास को विभिन्न रचनात्मक एवं नवाचार पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. रीना सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नई सोच, सृजनात्मक क्षमता तथा आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है। कहा कि रचनात्मकता और नवाचार वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। नई सोच एवं सकारात्मक प्रयासों के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं नवाचारपूर्ण सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज को सकारात्मक संदेश देने वाले आकर्षक पोस्टर तैयार किए। पोस्टरों के माध्य...