लखनऊ, फरवरी 2 -- लखनऊ, कार्यालय संवादाता सीतापुर जिले के अवधी साहित्यकार लक्ष्मण प्रसाद मित्र की स्मृति में दिए जाने वाला मित्र स्मृति अवधी सम्मान-2026 इस वर्ष रचनाकार डॉ. अशोक अज्ञानी को दिया गया। प्रेस क्लब प्रांगण में हुए समारोह में अनिल अज्ञानी को 11 हजार रुपये की धनराशि, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं अवध-अवधी: विविध सन्दर्भ ग्रन्थ भेंट किया गया। समारोह में अवध भारती संस्थान, हैदरगढ़ पर पीएचडी करने वाले डॉ. प्रदीप कुमार शुक्ल को अवध भारती सम्मान, लोक गायिका डॉ रंजना अग्रहरि को अवधी लोकगीत माला सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी सीतापुर पवन सिंह चौहान ने दूरभाष के माध्यम से समारोह में अपनी बात रखी। अवधी साहित्य संस्थान अमेठी के अध्यक्ष डॉ अर्जुन पाण्डेय, समीक्षक डॉ. रामनरेश, संस्था की संरक्षिका मनोरमा साहू, अध्यक्ष अजय साहू व सचिव डॉ. रा...