प्रयागराज, जुलाई 12 -- प्रगतिशील लेखक संघ, इलाहाबाद की ओर से रविवार को युवा कवि अमरजीत राम के पहले काव्य संग्रह 'स्मृतियां कभी नहीं मरती' पर विचार गोष्ठी हुई। वरिष्ठ कवि हरीशचंद्र पांडे ने कहा कि किसी भी रचनाकार का पहला काव्य संग्रह उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। यह संग्रह स्मृतियों को सहेजने वाला है, जिसमें पूर्वजों की उपस्थिति बार-बार दर्ज होती है। सुधांशु कुमार मालवीय ने कहा कि संग्रह में अनेक ज्वलंत व महत्वपूर्ण विषयों को उठाया गया है। वरिष्ठ कवि अजामिल ने कहा कि अमरजीत राम की कविताएं धीरे-धीरे, ठहरकर और मनन के साथ पढ़ी जाने वाली कविताएं हैं। आनंद मालवीय ने कहा कि कवि की कविताओं की संवेदनात्मक शक्ति उनके पाठ से स्पष्ट होती है। यह भी पढ़ें- Gaya News: कविताओं से साहित्यिक परंपराओं को जीवंत करने का प्रयास प्रियदर्शन मालवीय ने कहा कि ...