अल्मोड़ा, फरवरी 9 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। बसंत के स्वागत पर हुक्का क्लब में काव्य गोष्ठी हुई। गोष्ठी में कवियों ने वसंत से जुड़ी विभिन्न रचनाओं का गायन कर रंग जमाया। रचनाएं गाकर कवियों ने वसंत का स्वागत किया। कवि विपिन जोशी 'कोमल' की ओर से हुई काव्य गोष्ठी की शुरुआत कंचन तिवारी की सरस्वती वंदना से हुई। विपिन जोशी ने पीले सरसों, पीले फूल, पीला-पीला धरा का हर कण पीला का गायन किया। उदय किरौला ने गौं घाड़, और बाखई में बांही गई, डॉ. डीएस बोरा ने बसंत आज झुमन है रो, डॉ. हयात रावत ने नई साल में करिया नई बात, नीरज पंत ने तेरी साजिशों ने उलझा दिया है और जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएन काण्डपाल ने इस भारत मां की भूमि पर अस्तित्व राम के बिना नहीं का गायन किया। यहां डॉ. एसएस हामिद, नरेंद्र पाल सिंह, डॉ. रमेश लोहुमी, डॉ. धारा बल्लभ पांडे, दिनेश चंद्र पा...