देवघर, अप्रैल 1 -- पालोजोरी प्रतिनिधि मटियार पंचायत के रघुवाडीह गड़सरा स्थित बाबा चड़क नाथ मंदिर में गुरुवार को प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान होगा। गुरुवार को गांव में भव्य कलश यात्रा निकलेगी। कलश यात्रा में रघुवाडीह गड़सरा सहित आसपास के गांव की 108 कन्याएं शामिल होंगी। सभी कन्याएं गांव के हीड तालाब में जुटकर विधि-विधान के साथ कलश में जल भरकर गांव का भ्रमण करेंगी और चड़क नाथ मंदिर पहुंचकर अनुष्ठान में शामिल होंगी। रघुवाडीह गड़सरा गांव में बाबा चड़कनाथ मंदिर का नवनिर्माण का कार्य हुआ है। इसको लेकर मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन हो रहा है। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद 14 अप्रैल को बाबा चड़कनाथ के वार्षिक पूजा का आयोजन होगा। रघुवाडीह गड़सरा में होने वाले बाबा चड़कनाथ के वार्षिकोत्सव में दूर -दराज के लोगों का जुटान होता है। चड़कनाथ पूजा के दरम्यान भक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.