जमशेदपुर, अक्टूबर 8 -- रघुवर दास सरकार के कार्यकाल का उल्लेख झारखण्ड प्रदेश भाजपा नेता राम सिंह मुंडा ने कहा कि आज झारखण्ड की जनता पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के पांच वर्ष के कार्यकाल को याद कर रही है। वर्ष 2014 से 2019 के बीच झारखण्ड में विकास, सुशासन, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण को जिस गति से आगे बढ़ाया गया, उसका असर आज भी प्रदेश की जनता महसूस करती है।मुंडा आज यहां जारी बयान में कहा कि रघुवर दास सरकार के समय सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट थी-गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में भाजपा की सरकार के बेहतर समन्वय से डबल इंजन सरकार का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचा।उन्होंने कहा कि उस समय नक्सलवाद पर प्रभावी कार्रवाई, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, गांव-गांव बिजली पहुंचाना, गरीबों को गैस कनेक्शन और शौचालय उ...