धनबाद, मार्च 15 -- भाजपा धनबाद के जिला महामंत्री धनेश्वर महतो ने शनिवार को रांची स्थित आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। इस संबंध में धनेश्वर महतो ने बताया कि यह भले ही औपचारिक मुलाकात थी, लेकिन इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने राज्य सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में प्रशासन की भूमिका को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की गति लगभग थम सी गई है और पानी तथा बिजली की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं को उचित मंच पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.