लोहरदगा, फरवरी 15 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित नगर अध्यक्ष प्रत्याशी अनिल उरांव के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास लोगों से सीधा संवाद करेंगे। चुनाव सह संयोजक सह सीधा संवाद कार्यक्रम संयोजक रितेश कुमार ने बताया कि भाजपा समर्थित नगर अध्यक्ष प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन प्राप्त करने हेतु लोहरदगा नगर क्षेत्र में निवास करने वाले सभी वर्ग के प्रबुद्धजनों से 17 फरवरी सुबह 10.30 बजे दिन मंगलवार को गुदरी बाजार अवस्थित खेमराज स्मृति भवन में रघुवर दास सीधी बातचीत करेंगे। नगर क्षेत्र का विकास नगर परिषद के माध्यम से कैसे किया जा सकता है इस विषय पर खुलकर राय मशवरा करेंगे। ताकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार के विजयी होने पर भाजपा के नीति निर्धारण अनुसार विकास कार्यों को गति दी जा सके तथा नगर परिषद में हो रहे गड़बड़ियों...