मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, वसं। रघुवंश कर्पूरी विचार मंच की ओर से माड़ीपुर स्थित कार्यालय परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संजय कुमार सिंह ने की। वहीं, संचालन शिवशंकर पंडित ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह को भारत रत्न देने की मांग की। साथ ही पटना के किसी प्रमुख चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने, राज्य सरकार की ओर से राजकीय स्तर पर उनकी पुण्यतिथि मनाने तथा उनकी जीवनी को पाठ्यपुस्तकों में शामिल करने की मांग को भी उठाया की। यह भी पढ़ें- रघुवंश बाबू ने कभी लालू जी का साथ नहीं छोड़ा : धर्मेंद्र सिंह वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सिंह ने सार्वजनिक जीवन में सादगी, ईमानदारी और समाज के वंचित वर्गों...