रघुराज के छोटे बेटे ने किया भगवान शिव का पूजन
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- कुंडा ब्लॉक के शाहपुर ग्राम पंचायत में पौराणिक शिव मंदिर बाबा हौदेश्वर नाथ धाम का विशेष महत्व है। अधिमास और सावन के महीने में इस मंदिर का महत्व दोगुना बढ़ जाता है, जब शिवभक्तों की भीड़ भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक करने को पहुंचते हैं। मंगलवार देर शाम भगवान शिव का जलाभिषेक करने को जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के छोटे बेटे बृजराज प्रताप सिंह समर्थकों संग बाबा हौदेश्वरनाथ धाम पहुंचे। पहले गंगा मैया का दर्शन पूजन किया। पुजारी धुन्ना गोसाईं के वैदिक मंत्रों के बीच शिव मंदिर पर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन, जलाभिषेक किया। भगवान शिव से जन कल्याण के लिए प्रार्थना किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह, विजय पाण्डेय, मेला प्रबंधक जुगनू विश्वकर्मा, प्रदीप सिंह, सुमित ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.