आजमगढ़, जून 29 -- आजमगढ़। लोक दायित्व संस्था के तत्वावधान में 'रघुभूमि से तपोभूमि तक' नदी यात्रा का आयोजन 29 जून से 1 जुलाई तक किया जाएगा। यह यात्रा भगवान श्रीराम द्वारा महर्षि विश्वामित्र के साथ तय किए गए ऐतिहासिक एवं पावन मार्ग पर आयोजित होगी। यात्रा का शुभारंभ 29 जून को प्रात: सरयू स्नान के उपरांत नया घाट अयोध्या धाम से होगा। समापन 1 जुलाई को सिद्धाश्रम (बक्सर) में किया जाएगा। पहले दिन यात्रा जनपद के भैरो नाथ धाम महराजगंज पहुंचेगी जहां महाआरती का आयोजन होगा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...