कोडरमा, अप्रैल 11 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के नईटांड़ पंचायत अंतर्गत रघुनियाडीह गांव शनिवार की दोपहर में एक घर के पीछे बने पुआल के मचान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।घटना में पुआल, पानी की टंकी, करीब चार ट्रैक्टर लकड़ी, घर की बिजली वायरिंग एवं कपड़े समेत भारी मात्रा में संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। उसके बाद दमकल की गाड़ी पहुंची तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। घटना के बाद भुक्तभोगी सिराज अंसारी एवं सरफुद्दीन अंसारी ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आग आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। पंचायत समिति सदस्य इरशाद आलम ने कहा कि दमकल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.