मेरठ, मार्च 3 -- हस्तिनापुर। रघुनाथ महल पर होली पर्व पर प्रतिवर्ष होने वाले तीन दिवसीय सार्वजनिक विश्व शांति महायज्ञ का सोमवार को विधि विधान पूर्वक और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ हो गया। 106वें महायज्ञ व वार्षिकोत्सव का सोमवार को प्रथम आहुति के साथ प्रारंभ हो गया। मुख्य यजमान सुधीर कुमार, अंजू देवी, सह यजमान यशपाल चावला,, प्रीति चावला आदि रहे। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य वेदपाल शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ प्रारंभ किया गया। वेदपाठ व्योम आर्य, अमित आर्य ने किया। आश्रम महंत स्वामी भीष्म रमन ने कहा कि यज्ञ हमारी पौराणिक परंपरा है। हम सभी को यज्ञ आदि का आयोजन करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यज्ञ दो प्रकार के होते हैं। पहला तेज अग्नि में घी और सामग्री की आहुतियां देकर और दूसरा वेद पाठ करके। उन्होंने कहा कि पहली प्रक्रिया से वायु शुद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.