रघुनाथपुर स्टेशन पर काफी घटिया कार्य होने पर जताई नाराजगी
बक्सर, मई 28 -- ब्रह्मपुर। अखिल भारतीय रेल यात्री कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र मोहन सिंह ने रघुनाथपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर हो रहे काफी घटिया निर्माण कार्य पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि कार्य काफी गुणवत्ताविहीन हो रहा है। जिससे बनने के साथ ही प्लेटफार्म पर लगाई जा रही ईट उखड़ने लगी हैं। इसके अलावा ईट भी काफी घटिया स्तर की है। उन्होंने रेलवे विभाग के सेक्शन इंजीनियर से तत्काल घटिया निर्माण कार्य पर रोक लगाने के साथ ही इसके लिए जिम्मेवार अधिकारी व संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है ताकि योजना लाभ अधिक से अधिक दिनों तक आम यात्रियों को मिल सके।
अग्नि पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग ब्रह्मपुर। नैनीजोर के समाजसेवी श्रीभगवान तिवारी तथा ठाकुर प्रसाद ने दक्षिणी नैनीजोर पंचायत के वार्ड 9 बदलैया ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.