सीवान, मार्च 10 -- रघुनाथपुर। आज से सीओ के हड़ताल पर जाने से प्रशासनिक व्यवस्था को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि प्रखंड में अंचल संबंधी सभी कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। राजस्व सेवा के दो प्रमुख संगठनों, बिहार राजस्व सेवा संघ (बिरसा) एवं बिरसा यूनाइटेड के आह्वान पर जिले के सभी अंचलाधिकारी (सीओ) अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल का मुख्य कारण अंचलाधिकारियों की डीसीएलआर (भूमि सुधार उप समाहर्ता) के पद पर तैनाती न किया जाना है। संघ का आरोप है कि सरकार इस मामले में उनके साथ लगातार वादाखिलाफी कर रही है और माननीय उच्च न्यायालय के उस स्पष्ट आदेश की भी अनदेखी कर रही है। जिसमें राजस्व सेवा के अधिकारियों को डीसीएलआर पद पर तैनात करने की बात कही गई थी। राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बहुत सारे कार्य तो पहले से ही बाधित थे। रही-सही कसर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.